फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन, विपक्ष का ‘जनता के बीच महाभियोग’ कार्यक्रम

Sat, 31 Oct 2026 06:26 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नमस्कार! आज है शुक्रवार, 31 अक्तूबर  इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
विज्ञापन
आज के दिन क्या खास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 31 अक्तूबर 2026 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन है। वहीं, विपक्षी गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर शनिवार को दिल्ली में ‘जनता के बीच महाभियोग’ कार्यक्रम आयोजित करेगा।  
विज्ञापन

 
प्रधानमंत्री के गुजरात दौरे का दूसरा दिन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री आज सुबह करीब 9 बजे केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद सुबह करीब 9:15 बजे वे केवड़िया के एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह एकता नगर में वर्षा वन और वामन वृक्ष वाटिका का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री शाम करीब 5:30 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे।
Trending Videos

यूट्यूबर ध्रुव राठी मामले में सुनवाई
यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ दायर मानहानि याचिका पर आज दिल्ली के साकेत कोर्ट में सुनवाई होगी। ये मामला 2018 का है। शिकायतकर्ता ने ध्रुव राठी के 'भाजपा आईटी सेल पार्ट-2' वीडियो को लेकर यह मामला दर्ज कराया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ध्रुव राठी ने अपने वीडियो में उनके खिलाफ कई झूठे और मानहानि करने वाले आरोप लगाए थे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें...)

विपक्ष का ‘जनता के बीच महाभियोग’ कार्यक्रम
विपक्षी गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग तेज करने की तैयारी में है। शनिवार को दिल्ली में गठबंधन ‘जनता के बीच महाभियोग’ कार्यक्रम आयोजित करेगा। यह कार्यक्रम पहले शुक्रवार को होने वाला था। बारिश के चलते इसे टाल दिया गया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास 10, राजाजी मार्ग पर यह कार्यक्रम होगा। इसका आयोजन एक नवंबर को होने वाली विपक्षी गठबंधन की संयुक्त रैली से पहले किया जाएगा। इस कार्यक्रम के जरिए विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष अपने आरोप और उन्हें पद से हटाने की मांग को सार्वजनिक मंच पर रखेगा।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती आज
देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की आज जयंती है। देश भर में उनकी जयंती से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे। उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरदार पटेल की जयंती को 2014 में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई। इसका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दिन स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी संस्थानों और संगठनों में “Run for Unity”, निबंध प्रतियोगिताएं और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। राष्ट्रीय एकता दिवस का संदेश है, “एक भारत, श्रेष्ठ भारत।”
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि
देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज पुण्यतिथि आज ही के दिन 1984 में उनके अंगरक्षकों ने ही गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें