फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DRDO: एलएसी और एलओसी पर जल्द तैनात होंगी 307 हॉवित्जर तोपें, डीआरडीओ चेयरमैन ने कही यह बात

Fri, 26 Jan 2024 06:32 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के चेयरमैन डॉ. समीर वी कामत ने कहा कि चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर तैनाती के लिए 307 एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (एटीएजीएस) का पहला ऑर्डर चालू वित्तीय वर्ष के अंत से पहले दिया जा सकता है।
विज्ञापन
DRDO - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन और पाकिस्तान से लगती सीमाओं वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर जल्द ही 307 एटीएजीएस हॉवित्जर तोपें तैनात होंगी।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के चेयरमैन डॉ. समीर वी कामत ने कहा कि चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर तैनाती के लिए 307 एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (एटीएजीएस) का पहला ऑर्डर चालू वित्तीय वर्ष के अंत से पहले दिया जा सकता है। पिछले साल मार्च में सेना ने रक्षा मंत्रालय को चीन और पाकिस्तान की सीमा पर 307 होवित्जर तोपों की तैनाती का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने बताया, स्वदेशी 155 मिमी x 52 कैलिबर हॉवित्जर तोप को डीआरडीओ ने दो निजी भागीदारों टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और भारत फोर्ज लिमिटेड के साथ विकसित किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें