उत्तर रेलवे की 300 से ज्यादा ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। नई समय-सारिणी 15 अगस्त से प्रभावी होगी। उत्तर रेलवे ने एक बयान में यह जानकारी दी।
रेलवे के मुताबिक, 57 ट्रेनों के प्रस्थान का समय मौजूदा समय से पहले जबकि 58 ट्रेनों का समय मौजूदा समय से आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा 102 ट्रेनों के आगमन का समय मौजूदा समय से पहले और 84 ट्रेनों का आगे बढ़ाया जाएगा।
बयान के मुताबिक, आम जनता की जानकारी के लिए अधिसूचित किया जाता है कि उत्तर रेलवे की नई समय-सारिणी 15 अगस्त से प्रभावी होगी। बयान में यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वह यात्रा करने से पहले नई समय-सारिणी की जांच कर लें।