फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरीनाम के राष्ट्रपति, न्यूजीलैंड के मंत्री समेत 30 को प्रवासी भारतीय सम्मान

Sun, 10 Jan 2021 04:48 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
प्रवासी भारतीय दिवस - फोटो : social media
विज्ञापन

सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी, कुराकाओ के प्रधानमंत्री यूजिनी रघुनाथ और न्यूजीलैंड की मंत्री प्रियंका राधाकृष्णन समेत 30 एनआरआई, भारतीय मूल के लोगों व संगठनों को प्रवासी भारतीय सम्मान से नवाजा गया।

विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 16वें प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में अवार्ड प्रदान किए। संतोखी, रघुनाथ और राधाकृष्णन को जनसेवा के लिए यह सम्मान दिया गया। इनके अलावा यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम के अध्यक्ष व सीईओ मुकेश अघी को भी यह सम्मान दिया गया।  

आत्मनिर्भर भारत अभियान विश्व व्यवस्था को अधिक निष्पक्ष बनाएगा
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, आत्मनिर्भर भारत का अर्थ देश को अपने तक सीमित करना नहीं है। हम वस्तुओं की उपलब्धता और सेवाओं को मजबूत कर वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में रुकावटों को कम करने में योगदान देना चाहते हैं।
विज्ञापन


भारत का ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ विश्व व्यवस्था को और अधिक न्यायपूर्ण एवं निष्पक्ष बनाएगा। यह व्यापक सहयोग और शांति को बढ़ावा देगा। राष्ट्रपति ने कहा, भारत की वैश्विक आकांक्षाओं को समझने में हमारे समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमारा प्रवासी भारतीय समुदाय विश्व में हमारी झलक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें