फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AB PM-JAY: केंद्र सरकार की इस योजना ने बनाया रिकॉर्ड, आयुष्मान कार्ड का आंकड़ा 30 करोड़ पार

Mon, 15 Jan 2024 04:46 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एबी पीएम-जेएवाई के तहत आयुष्मान कार्ड निर्माण सबसे बुनियादी गतिविधि है। यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं कि योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी के पास आयुष्मान कार्ड हो। लगातार प्रयासों के फलस्वरूप यह योजना 30 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने की उपलब्धि तक पहुंच गयी है।
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) ने 30 करोड़ आयुष्मान कार्ड का आंकड़ा पार कर लिया है। रविवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) द्वारा कार्यान्वित की जा रही प्रमुख योजना का लक्ष्य 12 करोड़ लाभार्थी परिवारों को माध्यमिक और तृतीयक देखभाल अस्पताल में भर्ती के लिए प्रति वर्ष 5 लाख रुपये प्रति परिवार का स्वास्थ्य कवर प्रदान करना है।

विज्ञापन


एबी पीएम-जेएवाई के तहत आयुष्मान कार्ड निर्माण सबसे बुनियादी गतिविधि है। यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं कि योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी के पास आयुष्मान कार्ड हो। लगातार प्रयासों के फलस्वरूप यह योजना 30 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने की उपलब्धि तक पहुंच गयी है।

भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करने के इरादे से 15 नवंबर, 2023 को शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान दी जाने वाली ऑन-स्पॉट सेवाओं में आयुष्मान कार्ड निर्माण शामिल है। इस अभियान से जमीनी स्तर पर कार्ड निर्माण में तेजी लाने में काफी मदद मिली है। यात्रा के दौरान 2.43 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन


आयुष्मान एप ने बनाया काम आसान
हर व्यक्ति तक पहुंचने के लिए, एनएचए ने आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए 'आयुष्मान एप' लॉन्च किया है। एप में स्व-सत्यापन की एक अनूठी सुविधा है।  चार सरल चरणों में यह सुविधा उपयोगकर्ताओं को एंड्रॉइड मोबाइल फोन का उपयोग करके आयुष्मान कार्ड बनाने में सक्षम बनाती है। इसके अलावा, कोई भी व्यक्ति लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनाने में मदद कर सकता है। इस प्रकार, आयुष्मान एप जनभागीदारी को सक्षम बनाता है। 

आज आयुष्मान कार्ड समता, अधिकार और सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया है। यह गरीब और वंचित परिवार को आश्वासन देता है कि उन्हें बीमारी के दोहरे बोझ और इलाज के दौरान होने वाले विनाशकारी व्यय के दुर्बल प्रभाव से बचाया जाएगा। इसके अलावा, आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई ने 79,157 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 6.2 करोड़ अस्पताल प्रवेशों को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें