फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: पीएम मोदी के उज्बेकिस्तान दौरा का दूसरा दिन, दलीप ट्रॉफी के दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों की शुरुआत

Sun, 30 Aug 2026 06:00 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

नमस्कार! आज है रविवार, 30 अगस्त। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 30 अगस्त 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया है। प्रधानमंत्री के उज्बेकिस्तान दौरे का दूसरा दिन है। इसके साथ ही आदिवासी समाज परिसीमन के विरोध में रैली करेंगे। 

 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री के उज्बेकिस्तान दौरे का दूसरा दिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के चार दिन के दौरे पर हैं। आज उनके उज्बेकिस्तान दौरे का दूसरा और आखिरी दिन है। यहां प्रधानमंत्री मोदी उज्बेक राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर पहुंचे हैं। वे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल-स्तर की बातचीत करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। उज्बेकिस्तान दौरा पूरा करके प्रधानमंत्री 31 अगस्त और 1 सितंबर को किर्गिस्तान दौरे पर रहेंगे। किर्गिस्तान में पीएम मोदी एसईओ सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

पीएम मोदी करेंगे मन की बात

आज सुबह 11 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा। ये मन की बात का 137वां संस्करण होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देश-विदेश में रहने वाले भारतीय लोगों के साथ अपने विचार साझा करते हैं। कार्यक्रम का प्रसारण पूरे आकाशवाणी और दूरदर्शन नेटवर्क पर किया जाता है। इसके साथ ही इस कार्यक्रम को आकाशवाणी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के साथ सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सुना जा सकता है।

परिसीमन के विरोध में आदिवासी समाज की रैली

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित परिसीमन के विरोध में रांची में आज आदिवासी संगठनों की रैली है। इस रैली का नाम ‘आदिवासी एकता महाजुटान’ रखा गया है। रैली मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित की जाएगी।  

विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल मुकाबले आज से

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले आज से खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल मध्य क्षेत्र और पूर्व क्षेत्र के बीच है। वहीं दूसरे सेमीफाइल उत्तर क्षेत्र और दक्षिण क्षेत्र के बीच खेला जाना है। दोनों मैच सुबह 9.30 बजे बंगलूरू के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के मैदान नंबर एक और दो पर खेले जाएंगे। दोनों मैच की विजेता टीमों के बीच फाइनल होगा। जो छह से 10 सितंबर तक चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। क्वार्टर फाइनल की तरह सेमीफाइनल मुकाबला भी चार दिवसीय है। वहीं,  फाइनल पांच दिवसीय होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें