फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल गेट बंद मिलने पर घूमने निकले तीन किशोरों को लील गईं गंगा की लहरें

Thu, 15 Sep 2016 04:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला नैनी (इलाहाबाद)
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
यूपी के इलाहाबाद के अरैल घाट पर बुधवार सुबह तीन छात्र डूब गए। बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले तीनों छात्र सुबह स्कूल पहुंचे। देर हो जाने की वजह से तीनों बाहर रुक गए। वहां दो साथी और मिल गए। स्कूल का गेट बंद देख पांचों छात्र स्कूटी से अरैल घूमने चले आए। यहां घाट पर तीन छात्र नहाने लगे। नहाने के दौरान तीन किशोर गहरे पानी में चले गए और डूब गए। एक साथ तीन छात्रों के डूबने से घाट पर खलबली मच गई। सूचना पाकर नैनी पुलिस पहुंची। लगभग दो घंटे की खोज-बीन के बाद जल पुलिस और गोताखोरों ने तीनों की लाश को बाहर निकाला। शव देखते ही परिजन बिलखने लगे। उधर स्कूल प्रशासन के अनुसार यह छात्र बुधवार को स्कूल आए ही नहीं थे।
विज्ञापन


विशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज में कक्षा दस में पढ़ने वाले रुद्र प्रताप सिंह (15), शिवेश कुमार (14) और भानुप्रताप सिंह (15) अच्छे दोस्त थे। सुबह ये स्कूल पहुंचे तो देर हो चुकी थी। गेट बंद हो चुका था। तीनों बाहर खड़े थे तभी साथ पढ़ने वाले जय चौधरी और अमन सिंह भी आ गए। गेट बंद देख घर लौटने के बजाय पांचों ने अरैल घाट घूमने का मूड बना लिया। दो स्कूटी से पांचों अरैल घाट पहुंचे। 

करीब नौ बजे रुद्र प्रताप, शिवेश और भानुप्रताप घाट के पास खाली मैदान में चले गए। जबकि जय और अमन ऊपर सड़क के किनारे एक दुकान पर बैठे थे। रुद्र, शिवेश और भानु ने घूमते-घूमते नहाने का मन बना लिया। पहले रुद्र प्रताप गंगा में उतरा। शिवेश और भानु घाट पर बैठे थे। रुद्र के बुलाने पर भानु प्रताप भी नहाने चला गया। दोनों नहाने लगे तो शिवेश भी कपड़े  उतार गंगा में कूद गया। अचानक भानु डूबने लगा। उसने शोर मचाया तो रुद्र प्रताप उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा। उसके पीछे शिवेश था। अचानक भानु गायब हो गया। तब तक बाकी दोनों भी फिसल कर गंगा में समा गए।
विज्ञापन


काफी देर तक तीनों नहीं दिखे तो जय और अमन भाग कर घाट पर पहुंचे। वहां तीनों के कपड़े पड़े थे। दोनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर जल पुलिस के गोताखोर जवान आ गए। गोताखोर तीनों को खोजने लगे। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई। सूचना पर शिवेश और भानु प्रताप के परिजन आ गए। घटना की बाबत सुन बदहवास दोनों के परिजन बिलखने लगे। 

करीब साढे़ 12 बजे शव निकाला जा सका। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य डा. विशाल एन सिंह ने बताया कि बच्चे बुधवार को स्कूल नहीं आए थे। नैनी पुलिस की ओर से लगभग 12 बजे सूचना आई कि उनके स्कूल के तीन बच्चे डूब गए हैं। इस सूचना से सारा स्कूल स्तब्ध हो गया। घटना के शोक में गुरुवार को स्कूल बंद रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें