फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: भिवंडी इमारत हादसे में मौत का आंकड़ा 22 पहुंचा,13 को सुरक्षित निकाला गया

Mon, 21 Sep 2020 04:37 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवंडी
विज्ञापन
महाराष्ट्र के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के भिवंडी नगर में तीन मंजिला एक इमारत के गिर जाने से सात बच्चों समेत 22 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। घटना वाली जगह से अब तक चार साल के एक बच्चे समेत 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा कि महाराष्ट्र के भिवंडी में इमारत गिरने से हुए जानमाल की हानि काफी परेशान करने वाला है। दुख की इस घड़ी में मेरे विचार और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवार वालों के साथ हैं। उन्होंने आगे लिखा कि वो घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं। स्थानीय अधिकारी राहत और बचाव का कार्य कर रहे हैं।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र के भिवंडी में इमारत गिरने की घटना से दुखी हूं। शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव अभियान वहां जारी है और प्रभावितों को हरसंभव सहायता पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भिवंडी के नरपोली में पटेल परिसर स्थित 43 साल पुरानी जिलानी इमारत तड़के तीन बजकर 40 मिनट पर गिर गई। मौके पर पहुंची राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और ठाणे डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (TDRF) की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि मृत बच्चों में एक दो साल का बच्चा भी शामिल है।

एक अधिकारी ने कहा कि इमारत में 40 फ्लैट थे और लगभग 150 व्यक्ति इसमें रहते थे। एनडीआरएफ के महानिदेशक एसएन प्रधान ने कहा कि वे मलबे में फंसे व्यक्तियों की खोज के लिए एक कैनाइन दस्ते का इस्तेमाल कर रहे थे।

ठाणे नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि इमारत का एक हिस्सा ढह गया है और कई लोग मलबे में फंस गए हैं। उन्होंने कहा कि यह इमारत भिवंडी-निजामपुर नगर निगम की जर्जर संरचनाओं की सूची में नहीं थी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि स्थानीय निवासी इमारत गिरने के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंचे और मलबे से कुछ लोगों को बाहर निकालने में मदद की।

अधिकारी ने कहा कि एहतियात के तौर पर इलाके में बिजली की आपूर्ति रोक दी गई थी। अधिकारियों ने कहा कि घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।भिवंडी डीसीपी राजकुमार शिंदे ने कहा कि इमारत के मालिक सैय्यद अहमद जिलानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 337,338,304 (2) के तहत नगर निगम के अधिकारियों की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है।

मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि इमारत गिरने की जांच की जाएगी। उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया और प्रत्येक पीड़ित के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पावरलूम शहर में 102 खतरनाक इमारतों को पहले ही खाली करा दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें