महाराष्ट्र में जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, आठ का इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर
महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी चिंचवड़ में जहरीली शराब पीने से अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले में पिंपरी चिंचवड़ के फुगेवाड़ी इलाके में 14 लोगों की मौत हुई है, जबकि पुणे के हडपसर में छह लोगों ने दम तोड़ा। फिलहाल आठ लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- SC Updates: POCSO केस में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
यह भी पढ़ें- West Bengal: पश्चिम बंगाल के कॉलेजों में बदल रही सियासत, भाजपा की जीत के बाद RSS संगठनों का तेजी से बढ़ा दायरा
इस बीच, इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज हो गई है। एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार ने हडपसर में अवैध शराब के एक ठिकाने को खुद नष्ट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया कि मरने वालों की संख्या 18 है। उन्होंने गृह विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अवैध गतिविधियों को रोकने में पूरी तरह विफल रही है।