तटीय ओडिशा में चक्रवात फैनी की वजह से बारिश और तेज हवाएं चलने के बीच करीब 12 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। साथ ही लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। यह तूफान पुरी के पास सुबह साढ़े नौ बजे दस्तक देगा।
पढ़ें पूरी खबर-
मसूद अजहर के बाद अब पाकिस्तान को ब्लैकलिस्ट कराने की तैयारी में भारत
जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किए जाने के बाद भारत अब पाकिस्तान को घेरने के लिए नई योजना बना रहा है। मसूद के बाद अब पाकिस्तान को ब्लैकलिस्ट कराना चाहता है, जिसकी तैयारियों में भारत जुटा हुआ है।
पढ़ें पूरी खबर-
करो या मरो के मुकाबले में आज कोलकाता का सामना पंजाब से, लीग में बने रहने की जंग
टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़ी दो बार की चैम्पियन कोलकाता और पंजाब इंडियन टी-20 लीग के ‘करो या मरो’ के मुकाबले में शुक्रवार को एक दूसरे के सामने होंगी। दोनों टीमें अंकतालिका में सबसे नीचे हैं और प्लेआफ की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए उन्हें हर हालत में जीत दर्ज करनी होगी।
पढ़ें पूरी खबर-
केस से हटने की मांग पर सीजेआई बोले-जजों पर भरोसा नहीं करेंगे तो संस्थान ध्वस्त हो जाएगा
मानवाधिकार कार्यकर्ता हर्ष मंदर की असम में घुसपैठियों से संबंधित मामले की सुनवाई से चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के अलग होने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। अपील खारिज करते हुए चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अगर आप जजों पर भरोसा नहीं करेंगे तो संस्थान ध्वस्त हो जाएगा। मंदर ने घुसपैठियों के केंद्रों की कथित नारकीय हालत को लेकर याचिका दायर की थी।
पढ़ें पूरी खबर-
एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत के 49 संस्थान, आईआईटी इंदौर पहली बार सूची में शामिल
एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग, 2019 में भारत के 49 शिक्षण संस्थानों को जगह मिली है। इस वार्षिक रैंकिंग में भारत के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस को 29वां स्थान मिला है। बता दें कि पिछले साल 42 भारतीय शिक्षण संस्थानों को इस सूची में जगह मिली थी। ब्रिटेन में बृहस्पतिवार को टाइम्स हायर एज्युकेशन की ओर से यह रैंकिंग जारी की गई।
पढ़ें पूरी खबर-