फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मणिपुर में सड़क दुर्घटना में 3 बीएसएफ कर्मियों की मौत, 13 घायल

Tue, 11 Mar 2025 08:33 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

मणिपुर: सड़क हादसे में सीमा सुरक्षा बल के दो कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि मृतकों के शव सेनापति के जिला अस्पताल में रखे गए हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के सेनापति जिले के चांगौबंग गांव में सुरक्षाबलों का एक ट्रक खाई में गिर गया। इस हादसे में कम से कम तीन बीएसएफ जवानों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के दो कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि मृतकों के शव सेनापति के जिला अस्पताल में रखे गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घायल बीएसएफ कर्मियों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

राजभवन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने सेनापति जिले के चांगौबंग गांव में हुए दुखद हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है, जिसमें तीन बीएसएफ कर्मियों की जान चली गई। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें