फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: दिवाली-छठ पर चलाई गईं 3,500 विशेष ट्रेनें, रेलवे ने ऐसे 6 करोड़ यात्रियों की भीड़ को किया नियंत्रित

Mon, 11 Nov 2024 11:12 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Railways: उत्तर रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया, 'त्योहारी सीजन में, उत्तर रेलवे ने खास इंतजाम किए थे। स्टेशनों पर भीड़ की निगरानी के लिए छोटे नियंत्रण कक्ष बनाए गए, और विशेष ट्रेनों के अलावा मांग के अनुसार बिना आरक्षित (अनारक्षित) ट्रेनें भी चलाई गईं, ताकि यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर रेलवे ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि, दिवाली और छठ पूजा के दौरान 6 करोड़ यात्रियों ने सफर किया, और इस भीड़ को संभालने के लिए 3,500 विशेष ट्रेनें चलाई गईं है। उत्तर रेलवे ने अपने बयान में कहा, केवल 4 नवंबर को ही 3 करोड़ से ज्यादा लोग यात्रा कर रहे थे, जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की कुल जनसंख्या से भी अधिक है।
विज्ञापन


अभूतपूर्व भीड़ का सफल प्रबंधन- उत्तर रेलवे
उत्तर रेलवे ने बताया, दिवाली और छठ पूजा के दौरान अभूतपूर्व भीड़ का सफल प्रबंधन किया गया, जिससे 6 करोड़ यात्रियों को सुविधा दी गई। उत्तर रेलवे ने आगे बताया, 'बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 3,500 विशेष ट्रेनें चलाई गईं, जिससे लाखों यात्रियों को बिना किसी परेशानी के यात्रा की सुविधा मिल सकी। यह भारतीय रेलवे के व्यापक प्रयास का हिस्सा है, जिसमें देशभर में कुल 7,724 विशेष ट्रेनें चलाई गईं, जिससे 20 करोड़ यात्रियों को सुविधा दी गई।

यात्री परिवहन में एक नया रिकॉर्ड बना- उत्तर रेलवे
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा, हमने भारी भीड़ को सफलतापूर्वक संभाल कर यात्री परिवहन में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। हमारी प्राथमिकता यात्री सुरक्षा और संतुष्टि है। हम हमेशा कुशल और आरामदायक रेलवे सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। उनके अनुसार, भीड़भाड़ से बचने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर खास जगहें बनाई गईं। इन जगहों पर ट्रेन की स्थिति और जानकारी दिखाने के लिए बड़े स्क्रीन लगाए गए, अतिरिक्त टिकट काउंटर और आरपीएफ हेल्पडेस्क भी बनाए गए।
विज्ञापन


'उत्तर रेलवे ने अन्य व्यवस्थाओं पर भी दिया ध्यान'
उत्तर रेलवे ने अन्य व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया, जैसे कि खाने के काउंटर, 'जनता खाना', विशेष ट्रेनों की समय पर घोषणा, जरूरत के अनुसार अतिरिक्त डिब्बे, और त्योहार विशेष ट्रेनों के लिए अलग प्लेटफार्म की व्यवस्था की गई है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि, उत्तर रेलवे ने यात्री सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठाए। रेलवे के कर्मचारियों ने यात्रियों की सुविधा के लिए कड़ी मेहनत की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें