फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: जंतर-मंतर हिंसा मामले में अहम सुनवाई, आज है करवा चौथ

Thu, 29 Oct 2026 06:02 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

नमस्कार! आज है गुरुवार, 29 अक्तूबर  इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 29 अक्तूबर 2026 को कार्तिक के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। जंतर-मंतर हिंसा मामले में अहम सुनवाई होगी। इसके साथ ही आज करवा चौथ है। 

विज्ञापन
Trending Videos

जंतर-मंतर हिंसा मामले में अहम सुनवाई

जंतर-मंतर पर जुलाई 2026 में हुए विरोध-प्रदर्शनों के दौरान कथित हिंसा की जांच कर रही सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित उच्चस्तरीय समिति मंगलवार को सुनवाई करेगी। समिति पेलेट गन के कथित इस्तेमाल, महिला प्रदर्शनकारियों के उत्पीड़न, पुलिस की कथित ज्यादती और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से जुड़े मामलों की जांच करेगी।

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का आयोजन
केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय, अरुणाचल प्रदेश सरकार और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों के सहयोग से 29 से 31 अक्टूबर, तक अरुणाचल प्रदेश के तवांग में पूर्वोत्तर क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट (आईटीएम) के 14वें संस्करण का आयोजन कर रहा है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का आयोजन तवांग के होटल विवांता में किया जाएगा। इसमें देश-विदेश के पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारक एकत्रित होंगे, जो क्षेत्र की विविध पर्यटन संभावनाओं को प्रदर्शित करने के साथ-साथ व्यावसायिक साझेदारियों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

आज है करवा चौथ

29 अक्तूबर को करवा चौथ का त्योहार है। करवा चौथ सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है, जिसमें महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और संपन्नता के लिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके शाम को पूजा करती है और फिर रात को चांद के निकलने पर दर्शन-पूजन करते हुए व्रत पूरा करती हैं। यह व्रत हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है।(संबंधित खबर यहां पढ़ें)

मल्लिकार्जुन खरगे संबंधित मामले में सुनवाई
पटना सिविल कोर्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ गुरुवार को सुनवाई हो सकती है। दरअसल,  एक कार्यक्रम में खरगे ने पीएम मोदी के पिता के संबंध में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसे लेकर मामला अदालत पहुंच गया।
विज्ञापन

ईयू-कनाडा शिखर सम्मेलन 
21वां ईयू-कनाडा शिखर सम्मेलन 29 और 30 अक्तूबर को मॉन्ट्रियल में आयोजित होगा। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, ईयूका प्रतिनिधित्व करेंगे। यह शिखर सम्मेलन ईयू-कनाडा संबंधों में एक अहम पड़ाव साबित होगा, जो एक व्यापक और गहरी राजनीतिक साझेदारी का रास्ता खोलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें