मिजोरम में घुसे म्यांमार के सैनिक।
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी देश म्यांमार में जारी तनाव के बीच म्यांमार सेना के करीब 277 जवान मिजोरम में घुस आए हैं। 20 असम राइफल्स ने सभी को अपनी हिरासत में ले लिया है। हथियारों और गोला बारूद की गिनती की जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे से 4.10 बजे की बीच म्यांमार सेना (एमए) के 277 जवान कर्नल रैंक अधिकारी के नेतृत्व में कर्मा नदी जंक्शन पर स्थित अपने शिविर से भाग कर मिजोरम के लांगटाइल जिले के बांडुकबंगा में घुस आए। एमए के ऊपर क्षेत्र में विद्रोहियों की ओर से हमला किए जाने के डर से उन्होंने अपना शिविर छोड़ दिया और भाग आए। उस इलाके में अराकान आर्मी (म्यांमार के विद्रोही) सक्रिय हैं। वे भागकर म्यांमार से मिजोरम आईएमबी बीपी-2 के पास पहुंचे। फिलहाल, सभी को हिरासत में ले लिया गया है।