फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: पीएम मोदी आईईडब्ल्यू 2026 सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन, नितिन नवीन का पहला पश्चिम बंगाल दौरा

Tue, 27 Jan 2026 06:11 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

नमस्कार! आज है मंगलवार, 27 जनवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 27 जनवरी 2026 को माघ माह शुक्ल पक्ष की नवमी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईईडब्ल्यू 2026 सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। वहीं, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिम बंगाल के दौरे पर होंगे। 

विज्ञापन

आईईडब्ल्यू 2026 सम्मेलन

पीएम मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इंडिया एनर्जी वीक (आईईडब्ल्यू) 2026 सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम 27 से 30 जनवरी के बीच दक्षिण गोवा में आयोजित होने वाला है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, संयुक्त अरब अमीरात के उद्योग और उन्नत प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. सुल्तान अहमद अल जाबेर, कनाडा के ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधन मंत्री टिम हॉजसन के साथ-साथ अफ्रीका, मध्य पूर्व, मध्य एशिया और वैश्विक दक्षिण के वरिष्ठ मंत्री दक्षिण गोवा जिले के बेतुल गांव में उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

भाजापा अध्यक्ष का पश्चिम बंगाल दौरा
मंगलवार को भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिम बंगाल का अपना पहला आधिकारिक दौरा करेंगे। यह दौरा दो दिन का होगा। इस दौरान वे राज्य में पार्टी की जमीनी ताकत को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। 27 जनवरी को नवीन दुर्गापुर में स्टेट कोर टीम मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें संगठनात्मक रणनीति, राजनीतिक रोडमैप और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

सरकार की सर्वदीलय बैठक 
केंद्र सरकार ने मंगलवार को सर्वदीलय बैठक बुलाई है। इस बैठक में विधायी कार्यसूची और सत्र के दौरान उठने वाले अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। सरकार का उद्देश्य सत्र को सुचारु रूप से चलाना और सभी दलों की राय जानना है। इस बैठक में विधायी कार्यसूची और सत्र के दौरान उठने वाले अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक 27 जनवरी को सुबह 11 बजे संसद भवन एनेक्सी के मुख्य समिति कक्ष में होगी। इस बैठक में सरकार और विपक्ष सत्र के एजेंडे पर अपनी-अपनी बात रखेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

भारत और यूरोपीय संघ बीच बैठक 
मंगलवार को भारत और यूरोपीय संघ के बीच बैठक होगी। कई बड़े व्यापारिक समझौतों पर मुहर लग सकती है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा इस बैठक में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूरोपीय नेताओं के बीच होने वाली इस शिखर वार्ता में सबसे बड़ा आकर्षण 'मुक्त व्यापार समझौता' है। सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय से अटके इस समझौते के पूरा होने की घोषणा इस बैठक में की जा सकती है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 
 

उत्तराखंड में यूसीसी दिवस 

मंगलवार को उत्तराखंड मेंं यूसीसी दिवस मनाया जाएगा। एक साल पहले उत्तराखंड में यूसीसी लागू हुआ था। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने UCC के एक साल पूरा होने पर कहा था, "27 जनवरी का दिन हमारे राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

बैंक हड़ताल 
बैंक कर्मचारियों की सभी नौ यूनियनों के संयुक्त मंच, यूएफबीयू ( यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियन ) ने 27 जनवरी को देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल का मुख्य कारण पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना और सभी शनिवारों को अवकाश घोषित करना है, साथ ही अन्य लंबित मांगों को भी लेकर रोष है। (संबंधित खबर यहांं पढ़ें) 
विज्ञापन

डब्ल्यूपीएल में गुजरात- दिल्ली का मुकाबला

महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा। मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से नागपुर में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें