लक्षद्वीप में अगाती से 340 मील दूर समुद्र में विस्फोट के बाद जहाज में आग लग गई। जहाज में 27 क्रू मेंबर सवार थे। घटना के बाद 23 लोग मिल गए हैं जबकि 4 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। 23 लोगों को बचाने के बाद भारतीय तटरक्षकों द्वारा समुद्र में अभी भी बचाव कार्य जारी है।