फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: 133वीं बार मन की बात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, गुजरात निकाय चुनाव में मतदान का दिन

Sun, 26 Apr 2026 06:01 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

नमस्कार! आज है रविवार, 26 अप्रैल। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 26 अप्रैल 2026 को वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की दशमी है। आज महीने का आखिरी रविवार है। हर महीन की तरह आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात करेंगे। वहीं, राहुल गांधी आज से दो दिन के अंडमान-निकोबार के दौरे पर रहेंगे। आईपीएल में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री का मन की बात 
शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 133वां संस्करण रविवार को प्रसारित होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करते हैं। हर बार की तरह इस बार भी कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे से शुरू होगा। 

राहुल गांधी का अंडमान-निकोबार दौरा
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार से अंडमान-निकोबार के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह केंद्र सरकार की 81,000 करोड़ रुपये की लागत वाली महत्वाकांक्षी ‘ग्रेट निकोबार समग्र विकास परियोजना’ को लेकर चिंताएं सामने रख सकते हैं। कांग्रेस के अंडमान-निकोबार प्रभारी मणिकम टैगोर ने बताया कि इस दौरे में गांधी ग्रेट निकोबार द्वीप भी जाएंगे। 

आज गुजरात निकाय चुनाव
गुजरात में निकाय चुनाव रविवार को हैं। इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी मतदान कर सकते हैं। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी, जबकि 28 अप्रैल को नतीजों के साथ स्पष्ट हो जाएगा कि गुजरात की स्थानीय सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी। इस चुनाव में 15 नगर निगम, 84 नगर पालिकाएं, 34 जिला पंचायतें और 260 तालुका पंचायतों के भविष्य का फैसला होना है। कुल 10,000 से अधिक सीटों के लिए होने वाली इस जंग में 20,000 से अधिक उम्मीदवार मैदान में डटे हैं। वहीं, कई सीटों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध चयन भी हो चुका है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का तारापुर दौरा
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज तारापुर के दौरे पर रहेंगे।  मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी पहली यात्रा है। यहां वह जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुनेंगे और जनता को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन

आईपीएल में दो मुकाबले 
आईपीएल में रविवार को दो मैच हैं। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा है। यह मैच दोपहर 3:30 बजे से चेन्नई में शुरू होगा। वहीं, दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे से लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच है। यह मुकाबला लखनऊ में होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें