फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार जहरीली शराब से मौतः 25 पुलिस वाले सस्पेंड, 6 गिरफ्तार

Fri, 19 Aug 2016 11:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
बिहार में जहरीली शराब से मौतें
विज्ञापन
बिहार के गोपालगंज की जहरीली शराब मामले में 25 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है साथ ही 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


बताते चलें कि जहरीली शराब के पीने का मामला सोमवार रात का है जिसमें पहली मौत मंगलवार सुबह हुई और उसके बाद मरने वालों की संख्या 16 तक पहुंच गई है। 

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू कर चुके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस हादसे के बाद सवालों में घेरे में हैं। लेकिन नीतीश ने इस पर खासी नाराजगी जताई है और कहा है कि इससे जुड़े हर व्यक्ति पर नए कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नीतीश ने यह भी कहा कि अभी तक यह क्लियर नहीं हुआ है कि गोपालगंज में मौत की वजह क्या हैं लेकिन अगर मामला जहरीली शराब से जुड़ा निकला तो दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

लगातार हो रही है छापेमारी

nitish kumar - फोटो : ani
हालांकि इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के रिकॉर्ड को देखा जाए तो उसमें एक व्यक्ति की आखों से खून बहते देखा गया था जोकि जहरीली शराब पीने से ही होता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हादसे के बाद से ही लगातार छापेमारी की जा रही है। नीतीश की पूर्ण शराबबंदी पर बीजेपी ने कहा है कि बैन तब काम करता है जब वहां (बिहार) कोई कानून हो। 

उल्लेखनीय है कि मंगलवार सुबह नगर थाना क्षेत्र के खजूरबानी इलाके की एक अवैध शराब भट्ठी से कई लोगों ने शराब पी थी और दोपहर के बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें