फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 एनजीओ के विदेशों से चंदा जुटाने पर पाबंदी, एफसीआरए पंजीकरण रद्द

Sat, 05 Nov 2016 03:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने 25 एनजीओ को कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर उन्हें  एफसीआरए पंजीकरण देने से मना कर दिया है। पंजीकरण में जरूरी जानकारी न मुहैया करा पाने के कारण 11 हजार एनजीओ की मान्यता रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि 25 एनजीओ विदेशी चंदा विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के प्रावधानों के विपरीत काम कर रही थीं, वे राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल थीं, इसलिए उनकी मान्यता रद्द कर दी गई।

मंत्रालय के मुताबिक उन 11,319 संगठनों का पंजीकरण रद्द किया गया है, जिन्होंने 30 जून तक एफसीआरए के तहत रजिस्ट्रेशन रिन्यू के लिए आवेदन नहीं किया था। इस प्रकार वे विदेशी चंदा नहीं ले सकेंगी। उनके पंजीकरण की वैधता एक नवंबर, 2016 से तक ही है। सूची में करीब 50 अनाथालय, सैकड़ों स्कूल और संस्थान जैसे भारतीय सांख्यिकी संस्थान और समाज के वंचित बच्चों के लिए काम करने वाले प्रतिष्ठित एनजीओ भी शामिल हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

जरूरी जानकारियां मुहैया न कराने पर पंजीकरण रद्द

मंत्रालय के मुताबिक अधूरे दस्तावेज देने या दस्तावेज नहीं जमा करने के कारण 1736 मामलों में एफसीआरए लाइसेंस रिन्यू के आवेदन बंद कर दिये गए हैं।

जिन पर कार्यवाई हुई है, उनमें रामकृष्ण मिशन, माता अमृतानंदमयी मठ, कृष्णमूर्ति फाउंडेशन ऑफ इंडिया की शाखाएं भी शामिल हैं। 

मंत्रालय को कुल 16,491 आवेदन एफसीआरए पंजीकरण के रिन्यू के लिए मिले थे जिनमें से 14,739 को रिन्यू करने की मंजूरी मिल चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें