नमस्कार! आज है मंगलवार, 25 अगस्त। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
आज 25 अगस्त 2026 को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। आज से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कनाडा और अमेरिका के दौरे पर रहेंगी। इसके साथ ही टीएमसी के 20 बागी सांसदों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
केंद्रीय वित्त मंत्री का आज से विदेश दौरा
केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण 25 अगस्त से 2 सितंबर तक कनाडा और अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगी। इस दौरान वे कनाडा के वित्त और राष्ट्रीय राजस्व मंत्री श्री फ्रैंकओइस-फिलिप शैम्पेन दोनों देशों के बीच आर्थिक और वित्तीय वार्ता के उद्घाटन सत्र में भाग लेंगे। यात्रा के दौरान द्विपक्षीय आर्थिक और वित्तीय साझेदारी को मजबूत करने, निवेश संबंधों को मजबूत करने और साझा वैश्विक आर्थिक प्राथमिकताओं पर सहयोग को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
टीएमसी के 20 बागी सांसदों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
टीएमसी के 20 बागी सांसदों की लोकसभा सदस्यता और अयोग्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को सुनवाई होगी। राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष की कार्रवाई में देरी को चुनौती देते हुए याचिका दायर की है। वहीं, टीएमसी ने बागी गुट के के खिलाफ दल-बदल विरोधी कानून के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सांसद पप्पू यादव से संबंधित मामले में सुनवाई
प्रयागराज के जिला न्यायालय में अपर मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट की अदालत में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ संतों व पुजारियों का रूप धारणकर संसद भवन के सामने प्रदर्शन करने के मामले में मंगलवार को सुनवाई होगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)