आज 25 अप्रैल 2026 को वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की नवमी है। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज जयपुर के दौरे पर हैं। वहीं, आईपीएल में दो मुकाबले खेले जाएंगे।
उपराष्ट्रपति का जयपुर दौरा
शुरुआत उपराष्ट्रपति से। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज जयपुर के दौरे पर हैं। यहां वह राजस्थान विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में शमिल होंगे। वे जयपुर के भगवान महावीर कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र द्वारा आयोजित 23वें कैंसर उत्तरजीवी दिवस में भी भाग लेंगे।
जमीन अधिग्रहण के मामले में जिलाधिकारी दफ्तर ने बुलाया
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया के तहत को शनिवार को तीन गांवों के किसानों को अपर जिलाधिकारी दफ्तर में बुलाया गया है। इसमें उनको मिलने वाले मुआवजे समेत अन्य सुविधाओं की घोषणा की जाएगी। वे अपनी समस्या भी रख सकते हैं। अपर जिलाधिकारी बच्चू सिंह ने बताया कि विस्थापित परिवारों के स्थापन के लिए ग्राम तिरथली धनुपुरा और करौली बांगर की भूमि का अधिनिर्णय लिया जाना है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
आईपीएल में दो मुकाबले
आईपीएल में शनिवार को दो मैच हैं। पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच है। यह दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मैच के दिन दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक स्टेडियम के आसपास कुछ मुख्य सड़कें प्रभावित रहेंगी। वहीं, दूसरा मुकाबल शाम 7:30 बजे से राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला जयपुर में होगा।