कोच्चि के 24 साल के अनंतु विजयन की किस्मत खुल गई। वह चंद मिनटों में करोड़पति बन गए। 12 करोड़ रुपये की उनकी लॉटरी लगी। इसके लिए अनंतु ने ओनम बंपर लॉटरी का 300 रुपए का टिकट खरीदा था। उन्हें थोड़ा भी यकीन नहीं था कि वह जीत जाएंगे लेकिन ऐसा हो गया।
जब नतीजे घोषित किए तो मैं रह गया अवाक
इस बारे में अंनतु ने कहा, रविवार शाम जब केरल सरकार ने ओनम बंपर लॉटरी 2020 के नतीजे घोषित किए तो मैं अवाक रह गया। 12 करोड़ का बंपर ईनाम मेरे नाम था। उन्हें अपने भाग्य पर थोड़ा यकीन भी था, क्योंकि इसके पहले उन्होंने 5000 रुपए की रकम जीती थी।
7.5 करोड़ रुपए ही मिलेंगे
अनंतु करोड़पति तो बन गए लेकिन उन्हें 12 करोड़ की लॉटरी में से टैक्स और अन्य चार्जेस काटने के बाद भी उसे 7.5 करोड़ रुपए ही मिलेंगे। अनंतु ने कहा कि वह फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से उसने लॉटरी के टिकट को बैंक में रख दिया है।
परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं
बता दें कि अनंतु यहां के एक मंदिर में बतौर क्लर्क हैं। अनंतु ने बताया कि उनकी परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं जितना कमाता हूं, उससे परिवार का गुजर नहीं चलता है। उसके पिता पेंटर हैं, बहन एक फर्म में एकाउंटेंट थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से नौकरी चली गई। इन दिनों पिता का काम भी कोई खास नहीं चल रहा है। अनंतु के परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई-बहन भी हैं।