आज 24 जून 2026 को जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी है। आज देहरादून में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके साथ ही चढ़ावा चोरी मामले में सुनवाई हो सकती है।
भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता जारी
भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लेकर बैठक जारी है। इससे पहले दोनों देशों के मुख्य वार्ताकारों के बीच 2 से 4 जून तक नई दिल्ली में विस्तृत बातचीत हुई थी। भारत की प्रमुख मांग यह है कि अमेरिकी बाजार में उसे अपने प्रतिस्पर्धी देशों जैसे वियतनाम, बांग्लादेश, पाकिस्तान और आसियान देशों की तुलना में शुल्क के मामले में बढ़त मिले। फरवरी में भारत ने कई अमेरिकी औद्योगिक और कृषि उत्पादों पर शुल्क घटाने या समाप्त करने का प्रस्ताव दिया था, साथ ही अगले पांच वर्षों में अमेरिका से 500 अरब डॉलर मूल्य के ऊर्जा उत्पाद, विमान, तकनीकी उपकरण और कोकिंग कोल खरीदने की इच्छा भी जताई थी।
एचआरटीसी यूनियन की हड़ताल
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम कर्मचारी यूनियन 24 जून की रात 12 बजे से प्रदेशभर में बसों की हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। यूनियन का कहना है कि कर्मचारियों के लंबित भत्तों का करीब 100 करोड़ रुपये का भुगतान लंबे समय से नहीं हुआ है। इस मांग को लेकर पहले ही सरकार को 24 जून तक का समय दिया गया था। मांगें पूरी नहीं होने पर अब यूनियन ने हड़ताल का निर्णय लिया है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)