फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 मिनट, कई टारगेट तबाह: ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो आया सामने, भारतीय सेना का सख्त संदेश- दृढ़ संकल्प से जीत

Thu, 30 Apr 2026 04:32 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में बेहद सख्त और स्पष्ट संदेश देते हुए यह संकेत दिया कि देश के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई का जवाब निर्णायक और ठोस तरीके से दिया जाएगा। सेना के इस पोस्ट में साफ कहा गया कि जब 'मानवता की सीमाएं पार होती हैं, तो प्रतिक्रिया भी निर्णायक होती है' और 'न्याय किया जाता है'।
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' की बड़ी सफलता का दावा किया है। सेना के मुताबिक, इस ऑपरेशन ने महज 22 मिनट के भीतर आतंकियों की कमांड संरचना को पूरी तरह से हिला दिया।
विज्ञापन


22 मिनट में आतंकियों की कमर तोड़ी
भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक पोस्ट में लिखा, 'दृढ़ संकल्प के साथ, मैं विजय सुनिश्चित करूंगाट। इस संदेश के साथ सेना ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर बेहद सटीक और तेज कार्रवाई का उदाहरण है, जिसमें आतंकियों के नेटवर्क को कम समय में ही बड़ा नुकसान पहुंचाया गया।



नए वीडियो से बढ़ी उत्सुकता
सेना ने इस ऑपरेशन से जुड़ा एक नया वीडियो भी साझा किया है, जिसमें कई टारगेट्स पर एक साथ कार्रवाई होते हुए दिखाया गया है। वीडियो में साफ संकेत मिलता है कि ऑपरेशन को पूरी योजना और आधुनिक तकनीक के साथ अंजाम दिया गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद ऑपरेशन की रणनीति और क्षमता को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता बढ़ गई है।
विज्ञापन


आतंकियों की कमांड संरचना ध्वस्त
सेना के अनुसार, इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य आतंकियों के नेतृत्व और उनके कमांड सिस्टम को खत्म करना था, जो सफलतापूर्वक हासिल किया गया। कम समय में इतनी बड़ी कार्रवाई से यह भी साफ होता है कि भारतीय सेना आतंकवाद के खिलाफ तेज और सटीक ऑपरेशन करने में पूरी तरह सक्षम है।

आतंक के खिलाफ सख्त संदेश
इस पोस्ट और वीडियो के जरिए भारतीय सेना ने साफ संदेश दिया है कि देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता यह दिखाती है कि सेना हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है और आतंकवाद के खिलाफ उसकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन


अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें