फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: राहुल गांधी का पुणे में छात्रों की गूंज कार्यक्रम, नितिन नवीन अपनी नई टीम के साथ करेंगे बैठक

Sat, 22 Aug 2026 05:37 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

नमस्कार! आज है शनिवार, 22 अगस्त। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
आज की खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 22 अगस्त 2026 को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की दशमी है। राहुल गांधी पुणे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम करेंगे। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन अपनी नई राष्ट्रीय टीम के साथ पहली बैठक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम शनिवार को पुणे के आरटीओ चौक के पास स्थित एसएसपीएमएस कॉलेज मैदान में होगा। कार्यक्रम खास तौर पर छात्राओं के लिए रखा गया है, जिसमें शिक्षा, सुरक्षा, समानता, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर के अवसरों जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। पुलिस ने शाम 4:30 बजे से रात 9:30 बजे तक कार्यक्रम की अनुमति दी है। पुलिस के अनुसार, इसमें करीब 8,000 से 10,000 लोगों के जुटने का अनुमान है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक कर सकते हैं नितिन नवीन

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक 22 अगस्त को होने वाली है। नितिन नबीन की नई टीम का सोमवार को एलान हुआ था, जिसमें कई नए चेहरे हैं। यह अनुभवी और युवा नेताओं का मिश्रण है। महिलाओं को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया गया है। यह टीम अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों का नेतृत्व करेगी और साथ ही 2029 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए भी काम करेगी।

जाति जनगणना को लेकर कांग्रेस का अभियान

कांग्रेस यूपी में पिछड़ा वर्ग विभाग जाति जनगणना में ओबीसी कॉलम जोड़ने के लिए अभियान शुरू करेगा। यह बैठक शनिवार को कानपुर और रविवार को जालौन में जातिगत जनगणना और भागीदारी न्याय सम्मेलन होगा।

विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा का अंतिम पड़ाव

22 अगस्त को पहलगाम से छड़ी मुबारक की पारंपरिक यात्रा शुरू होगी और 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा पर बाबा अमरनाथ की गुफा में पूजा-दर्शन के साथ यात्रा का समापन होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें