फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: उपराष्ट्रपति का कर्नाटक दौरा, भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला

Wed, 21 Jan 2026 06:17 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

नमस्कार! आज है बुधवार, 21 जनवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 21 जनवरी 2026 को माघ माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है। बुधवार को चुनाव आयोग आईआईसीडीईएम का आयोजन करेगा। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट में  शिवसेना और एनसीपी के चिह्न विवाद पर अंतिम सुनवाई भी होगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

आईआईसीडीईएम का आयोजन

भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) बुधवार को भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और निर्वाचन प्रबंधन सम्मेलन (आईआईसीडीईएम) 2026 की मेजबानी करेगा। यह सम्मेलन 21 से 23 जनवरी तक भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है। इसमें विश्व भर के 70 से अधिक देशों के लगभग 100 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल होंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक आईआईसीडीईएम 2026 निर्वाचन प्रबंधन और लोकतंत्र के क्षेत्र में भारत द्वारा आयोजित किया जाने वाला इस प्रकार का सबसे बड़ा वैश्विक सम्मेलन होगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

उपराष्ट्रपति का कर्नाटक दौरा 

बुधवार को उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन कर्नाटक के  दौरे पर रहेंगे। वे तुमकुरु के श्री सिद्धगंगा मठ में परम पूज्य श्री शिवकुमार महास्वामीजी की 7वीं पुण्यतिथि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके बाद बंगलुरू में सीएमआर प्रौद्योगिकी संस्थान के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे। 

गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को उत्तराखंड के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह हरिद्वार और ऋषिकेश में आयोजित कई महत्वपूर्ण धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला होगा। यह मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में शाम सात बजे से खेला जाएगा। फरवरी में होने वाले टी20 विश्वकप से पहले भारत की ये आखिरी सीरीज है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

शिवसेना और एनसीपी के चुनाव चिह्न विवाद पर अंतिम सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के चुनाव चिह्न विवाद पर अंतिम सुनवाई होगी। चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे गुट को आधिकारिक शिवसेना के रूप में मान्यता दिया है और उन्हें 'धनुष और बाण' का चुनाव चिह्न भी दिया। इसी तरह एनसीपी में अजित पवार गुट को एनसीपी का चुनाव चिह्न 'घड़ी' मिला है।  

राहुल गांधी का कुरुक्षेत्र दौरा
बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कुरुक्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। हरियाणा कांग्रेस की ओर से मनरेगा मजदूरों से फीडबैक पर आधारित रिपोर्ट राहुल गांधी के सामने रखी जाएगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों का स्थापना दिवस
बुधवार को मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा का स्थापना दिवस है। आजादी के लगभग 25 साल बाद 21 जनवरी 1972 को नॉर्थ ईस्टर्न रीजन री-ऑर्गेनाइजेशन एक्ट-1971 के तहत त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर को राज्य का दर्जा मिला। पहले मेघालय असम का हिस्सा था, जबकि त्रिपुरा और मणिपुर केंद्र शासित प्रदेश थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें