भारत और चीन के बीच शुक्रवार से सीमा विवाद सुलझाने के मुद्दे पर अहम बातचीत शुरू हो चुकी है। सुबह भारत के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और उनके चीनी समकक्ष यांग जिची ने एक दूसरे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बैठक शुरू हुई।
Talks between National Security Advisor Ajit Doval and Chinese State Councillor Yang Jiechi begin in Delhi pic.twitter.com/x6ALvM9qXx
— ANI (@ANI) December 22, 2017
बता दें कि डोकलाम में दोनों देशों की सेनाओं के बीच 73 दिनों के संघर्ष के बाद से सीमा मसले पर दोनों पक्षों के बीच पहली वार्ता हो रही है।
यह भी पढ़ें: इस साल न के बराबर हुआ चीन से कारोबार, वजह भी है खास
डोकलाम मामले पर दोनों देशों के बीच विशेष प्रतिनिधि स्तर की 20वें राउंड की वार्ता के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के काउंसलर यांग जिची ने सहमति दी। जिसके बाद यह वार्ता आयोजित की जा रही है। भारत और चीन के बीच 4000 किलोमीटर की लंबी सीमा है। सीमा पर शांति और स्थायित्व बनाए रखने की दिशा में यह वार्ता मील का पत्थर साबित हो सकती है।