देश को हतप्रभ कर देने वाले पठानकोट एयरबेस हमले पर बड़ी खबर आ रही है। इस मामले में जांच के बाद एयरबेस के कमांडर को बर्खास्त कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि जिस समय पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला हुआ था, उस समय एयरबेस की सुरक्षा में कई चूके हुई थी। यही नहीं, एयरबेस की सुरक्षा व्यवस्था बेहद ढीली थी।
इंडियन एयरफोर्स ने अपनी जांच के बाद एयरबेस कमांडर एयर कोमोडोर जे.एस. धमून को बर्खास्त कर दिया है। कमोडोर पर ये कार्रवाई पीएम मोदी के उस बयान के अनुरूप है, जिसमें मोदी ने कहा था कि सुरक्षा में चूक के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक इंडियन एयरफोर्स की जांच में पता चला है कि एयरबेस की सुरक्षा में कई स्तरों पर खामियां थी। यही नहीं, जिन गरुड कमांडोज के पास सुरक्षा और एंटी टेररिज्म ऑपरेशन की जिम्मेदारी थी, वो हमले का जबाव देने के लिए पूरी तरह से तैयार ही नहीं थे।
गौरतलब है कि 2 जनवरी 2016 को पठानकोट एयरबेस पर 4 आतंकियों के ग्रुप ने भारी हथियारों से लैस होकर हमला किया था। इस हमले में आतंकियों को काफी मशक्कत के बाद ढेर किया जा सकता था। उन्हें रोकने की कोशिश में 3 जवान भी शहीद हुए थे। इस हमले के बाद भारत-पाक संबंधों में बेहद कड़वाहट आ गई थी। इसकी जांच के लिए पाक टीम भी पठानकोट पहुंची थी।