इसरो का साउंडिंग रॉकेट (file photo)
- फोटो : ANI
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने बहुउपयोगी साउंडिंग रॉकेट आरएच-200 का बुधवार को तिरुवनंतपुरम के थुंबा तट से लगातार 200वां सफल प्रक्षेपण किया। रॉकेट ने थुंबा इक्वेटोरियल रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन से सफल उड़ान भरी।
साउंडिंग रॉकेट का इस्तेमाल मौसम विज्ञान, खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष भौतिकी की इसी तरह की शाखाओं पर प्रयोग करने के लिए किया जाता है। रोहिणी साउंडिंग रॉकेट शृंखला इसरो के भारी और अधिक जटिल लॉन्च वाहनों की अगुवा रही है। एजेंसी