फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने मालेगांव ब्लास्ट केस को कल तक के लिए स्थगित किया

Mon, 08 Jul 2019 09:57 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
विज्ञापन
मालेगांव ब्लास्ट केस (फाईल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन
एनआईए की स्पेशल कोर्ट में मालेगांव बम धमाकों की सुनवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। सुनवाई के दौरान आज केवल एक आरोपी समीर कुलकर्णी कोर्ट में मौजूद था। इससे पहले कोर्ट ने पिछले महीने जून में चार आरोपियों को जमानत दे दी थी। बम धमाकों को 8 सितंबर 2008 को मालेगांव के हमीदिया मस्जिद के कब्रिस्तान के पास अंजाम दिया गया था जिसमें 37 लोगों की जान चली गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। 
विज्ञापन

 

 

इससे पहले कोर्ट ने भाजपा सांसद और मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के आवेदन को खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने कोर्ट में सप्ताह में एक दिन हाजिर होने पर स्थायी छूट की मांग की थी। उन्होंने इसके लिए अपने सांसद होने का हवाला दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें