देशभर में 2019 में नियुक्ति के दो वर्ष के भीतर करीब 20 हजार पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है। इसमें 70 फीसदी तबादले एसएचओ स्तर के हुए। पहली जनवरी को जारी हुए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2019 में कुल 20637 तबादले हुए हैं।
इनमें एसएचओ, डिप्टी एसपी, सहायक आयुक्त, जिला एसपी, उपायुक्त, डीआईजी, आईजी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और पुलिस कमिश्नर स्तर के अधिकारी शामिल हैं। ये सभी तबादले नियुक्ति के एक या दो साल के भीतर किए गए।