फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के अंबाजी में त्रिशूलिया घाट पर बस पलटी, 21 श्रद्धालुओं की मौत, 50 घायल

Mon, 30 Sep 2019 08:15 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
गुजरात में दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

गुजरात में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बनासकांठा में त्रिशूलिया घाट, अंबाजी के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 50 लोग घायल हैं। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने ट्वीट कर शोक जताया है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने ट्वीट किया, मैं बनासकांठा दुर्घटना में हुए जानमाल के नुकसान से बेहद पीड़ित हूं। दुख की इस घड़ी में, मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। स्थानीय प्रशासन घायलों को हर संभव मदद मुहैया करा रहा है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
 




बताया जा रहा है बस में सवार सभी श्रद्धालु आणंद, नडियाद और बोरसद के रहने वाले हैं। सभी लोग अंबाजी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। घायलों को दांता सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने ट्वीट कर शोक जताया है। हादसे के समय निजी ट्रेवल्स की बस में 65 से अधिक श्रद्धालु सवार थे।
विज्ञापन

 




बताया जा रहा है कि हादसा शाम के 4.30 बजे हुआ। अंबाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद श्रद्धालु बस में सवार होकर वापस लौट रहे थे, तभी त्रिशुलिया घाट के नीचे मोड़ लेते समय बस अचानक पलट गई। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें