आज 20 अप्रैल 2026 को वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। वहीं, आईपीएल में गुजरात-मुंबई का मुकाबला है।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति का भारत दौरा
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग तीन दिवसीय के भारत दौरे है। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्यापक बातचीत करेंगे। दोनों पक्षों के बीच कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए समझौतों पर मुहर लगने की संभावना है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वाई सुंग-लाक ने सियोल में कहा कि ली की यात्रा के मद्देनजर दोनों देश रणनीतिक क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग का नया अध्याय खोलेंगे। दक्षिण कोरिया भारत में 15वां सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेशक है। वर्ष 2024 में उस देश द्वारा भारत में किया गया कुल निवेश 929 करोड़ रुपये था। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
भारतीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका दौरे पर
भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के लिए एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल 20 से 22 अप्रैल तक अमेरिका का दौरा करेगा। हाल ही में अमेरिका द्वारा लगाए गए नए आयात शुल्क (टैरिफ) और व्यापारिक जांच से जुड़े घटनाक्रमों के बीच इस आगामी बैठक को व्यापार जगत के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 2 फरवरी 2026 को भारत और अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की आधिकारिक घोषणा की गई थी। इसके कुछ ही दिनों बाद, 7 फरवरी 2026 को दोनों देशों ने इस विषय पर एक संयुक्त बयान भी जारी किया था। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
नेशनल हेराल्ड मामले सुनवाई
दिल्ली हाईकोर्ट ने नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी। ईडी आरोप पत्र पर संज्ञान न लेने के आदेश को चुनौती दे रहा है। यह याचिका कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती देती है, जिसमें ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया गया था। ईडी ने अप्रैल 2025 में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सुमन दुबे, सम पित्रोदा, यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)