फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुंबई में दो महीने की बच्ची का अपहरण करके ले गए बदमाश, बगल में सोती रह गई मां

Thu, 27 Oct 2022 11:34 AM IST
कुमार सम्भव जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई में सेंट जेवियर स्कूल के पास सड़क किनारे एक महिला अपनी दो महीने की बच्ची के साथ सो रही थी। रात के वक्त किसी ने उसकी बच्ची का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां दो महीने की एक बच्ची का अपहरण कर लिया गया। घटना के वक्त बच्ची की मां उसके पास ही सो रही थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मुंबई में सेंट जेवियर स्कूल के पास सड़क किनारे एक महिला अपनी दो महीने की बच्ची के साथ सो रही थी। रात के वक्त किसी ने उसकी बच्ची का अपहरण कर लिया। उस दौरान महिला को कुछ पता ही नहीं चला। जब उसकी नींद टूटी तो वह अपनी बच्ची को पास न देखकर परेशान हो गई। इसके बाद आजाद मैदान पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें