फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलला के दर्शन का समय दो घंटे बढ़ा

Sun, 02 Apr 2017 05:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अयोध्या (फैजाबाद)। अयोध्या के प्रसिद्ध चैत्र रामनवमी मेले के मद्देनजर जिला प्रशासन ने मेक शिफ्ट स्ट्रक्चर में विराजमान श्री रामलला के दर्शन की अवधि दो घंटे बढ़ा दी है। अब श्रद्धालु तीन अप्रैल से सुबह सात से 12 बजे तक और दोपहर एक से छह बजे तक दर्शन कर सकेंगे। एडीएम कानून व्यवस्था अनिल कुमार ने बताया कि चैत्र रामनवमी मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं।
विज्ञापन


वे आसानी से रामलला के दर्शन कर सकें, इसलिए श्री रामलला के दर्शन करने का समय बढ़ा दिया गया है। अब सुबह-शाम एक-एक घंटे यानी दर्शन अवधि में दो घंटे की वृद्धि की गई है। तीन अप्रैल से पांच अप्रैल तक सुबह सात से 12 बजे तक और दोपहर एक से छह बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। पांच अप्रैल के बाद दर्शन अवधि पूर्व की तरह सुबह सात से 11 बजे और दोपहर दो से छह बजे तक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें