जम्मू कश्मीर के लैथापोरा में सीआरपीएफ के ट्रेनिंग कैंप पर आतंकी हमला हुआ है। हमले में तीन भारतीय जवान घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से लगातार दोनों ओर से फायरिंग जारी है। बता दें कि पाकिस्तान ने एक हफ्ते के अंदर यह दूसरी घटना को अंजाम दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक आतंकियों ने पहले हैंड ग्रेनेड फेंके और उसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। आतंकी एक इमारत में छिपे हुए हैं और दोनों ओर से गोलीबारी चल रही है।
#FLASH 2-3 terrorists storm CRPF Traning Center in Awantipora, Pulwama (J&K). The terrorists first lobbed grenades and then began firing to enter the Center
— ANI (@ANI) December 30, 2017
जानकारी के मुताबिक 2 से 3 आतंकी साउथ कश्मीर के अवंतीपोरा पुलवामा स्थित कैंप में घुस आए। इस दौरान आतंकियों ने ग्रेनेड से हमले के बाद फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि यह हमला हाल ही में नूर टाली में मारे गए तीन आतंकियों का बदला लेने के लिए किया गया है। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली है।
"Fidayeen managed to enter Lethpora camp at 0210hrs. As per report two of our men got injured during initial intrusion from J&K Police Commando training area side.
There is quite possibility of similar type of attack on other camp also" says CRPF
— ANI (@ANI) December 30, 2017
पढ़ें- शहीद की पत्नी बोली- 'पाकिस्तान मुर्दाबाद था, मुर्दाबाद ही रहेगा, सेल्यूट टू इंडियन आर्मी'
बता दें कि भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में घुसकर पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन में शहीद हुए चार सैनिकों का बदला लिया था। सेना के पुंछ रेजिमेंट के चार घातक कमांडो रविवार शाम करीब छह बजे एलओसी पार कर पाक सेना के तीन जवानों को मार गिराया और एक को बुरी तरह घायल कर दिया था। सेना सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के मारे गए जवान 59 बलूच रजिमेंट के 2 ब्रिगेड के थे।
सेना के खुफिया विभाग से आ रही रिपोर्ट के मुताबिक अपने घातक कमांडो ने तीन से ज्यादा पाक सैनिकों को मारा है। लेकिन संख्या की पुष्टि नहीं हो पा रही है। गौरतलब है कि पाक सेना ने शनिवार को पीर पंजाल घाटी के रजौरी में अकारण गोलीबारी शुरु कर दी थी। इस दौरान स्नाईपर से फायरिंग कर खासतौर पर इन्हें निशाना बनाया गया था। इसमें भारतीय सेना के एक मेजर और तीन जवान शहीद हो गए थे।