फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supreme Court: ईडन गार्डन्स विज्ञापन टैक्स विवाद में CAB को 'सुप्रीम' राहत, कोर्ट ने KMC की याचिका खारिज की

Fri, 14 Nov 2025 05:11 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुप्रीम कोर्ट ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल को राहत देते हुए कोलकाता नगर निगम की वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें 1996 क्रिकेट वर्ल्ड कप के उद्घाटन और सेमीफाइनल मैच के दौरान ईडन गार्डन्स में लगे विज्ञापनों पर 51.18 लाख रुपये टैक्स की मांग की गई थी। 

विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल को एक मामले में बड़ी राहत दी है। इसके तहत सर्वोच्च न्यायलय ने शुक्रवार को कोलकाता नगर निगम (केएमसी) की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें 1996 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान ईडन गार्डन्स में लगाए गए विज्ञापनों पर 51.18 लाख रुपये टैक्स वसूलने की मांग को चुनौती दी गई थी। यह मांग नोटिस 27 मार्च 1996 को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) को जारी किया गया था।

विज्ञापन


बता दें कि 1996 वर्ल्ड कप के उद्घाटन समारोह (11 फरवरी 1996) और सेमीफाइनल मैच (13 मार्च 1996) के दौरान ईडन गार्डन्स में लगाए गए विज्ञापनों पर केएमसी ने सीएबी से टैक्स मांगते हुए नोटिस जारी किया था। इसके बाद सीएबी ने इसे हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।

ये भी पढ़ें:- ECI Bihar Election: महागठबंधन ने बिहार चुनाव में हार के लिए पांच गलतियां कीं; एनडीए से तो लड़ाई ही नहीं थी
विज्ञापन
विज्ञापन


हाई कोर्ट का फैसला

मामले में 2015 में कलकत्ता हाईकोर्ट के एक सिंगल जज ने नोटिस रद्द कर दिया था। जून 2024 में हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने भी कहा कि ईडन गार्डन्स पब्लिक प्लेस नहीं है, इसलिए विज्ञापन टैक्स नहीं लगाया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि जब किसी जगह पर आम जनता की एंट्री शर्तों के साथ हो, तो वह सार्वजनिक स्थान नहीं माना जाता।

डिवीजन बेंच ने यह भी कहा कि ईडन गार्डन्स का मालिक रक्षा मंत्रालय है और सीएबी इसे लीज पर चलाता है, इसलिए यहां लगाए गए विज्ञापन आम जनता के लिए स्वतः दिखाई देने वाले नहीं माने जाएंगे। इसके बाद केएमसी इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट ले गई, लेकिन शीर्ष अदालत ने भी हाई कोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए निगम की याचिका खारिज कर दी। इस तरह, सीएबी को 51.18 लाख रुपये के विज्ञापन टैक्स से राहत मिल गई है।

ये भी पढ़ें:- PM on Bihar Result: जनादेश पर बोले पीएम, नीतीश, चिराग, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को शानदार जीत की बधाई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें