फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1971 में हमारी सेना ने जो इतिहास रचा, वह सदा स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा: पीएम मोदी

Mon, 16 Dec 2019 10:29 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेना के जवानों से मिलते पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : Social media
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भारत को जीत दिलाने वाले सैन्य बलों की सोमवार को विजय दिवस पर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सेना ने जो इतिहास रचा है वह स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।
विज्ञापन


वर्ष 1971 में आज के दिन 90,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों के आगे आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके साथ ही भीषण लड़ाई का अंत हो गया था।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि विजय दिवस पर भारतीय सैनिकों के साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करता हूं। 1971 में आज के दिन हमारी सेना ने जो इतिहास रचा, वह सदा स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें