करीब 190 संदिग्ध रोहिंग्यओं के नाम तेलंगाना की वोटर लिस्ट में मिले हैं। चुनाव पूर्व सूची को दुरुस्त करने के दौरान यह नाम सामने आए हैं। ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एक अधिकारी के मुताबिक चुनाव आयुक्त ने 190 रोहिंग्याओं के नाम की सूची भेजी है जिसका सत्यापन किया जाना है।
संबंधित नामों की सूची निर्वाचन अधिकारियों और अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारियों को भेज दी गई है। ऐसे लोगों के नाम सूची से हटाए जाने की प्रक्रिया जारी है। अब तक 25 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा चुके हैं।
अधिकारी के मुताबिक नोटिस मिलने के बाद रोहिंग्याओं के नाम हटा दिए गए हैं। दूसरी पूरक सूची आने से पहले लिस्ट को दुरुस्त कर दिया जाएगा। शहर में करीब 3600 यूएनआरएचसी कार्ड धारक हैं। इनमें से ज्यादातर अशिक्षित हैं।