फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: गृह मंत्री का कर्नाटक और महाराष्ट्र दौरा, सेमीकॉन इंडिया का आखिरी दिन

Sat, 19 Sep 2026 06:01 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

नमस्कार! आज है शनिवार, 19 सितंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 17 सिंतबर 2026 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी है। सेमीकॉन इंडिया का आखिरी दिन है। वहीं, गृह मंत्री का कर्नाटक और महाराष्ट्र दौरा है। 

विज्ञापन

सेमीकॉन इंडिया का आखिरी दिन
यशोभूमि में चल रहे सेमीकॉन इंडिया 2026 का आज आखिरी दिन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को इसका उद्घाटन किया था। इस आयोजन में  600 से अधिक प्रदर्शक शामिल हैं, जिनमें लगभग 300 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागी, छह देशों के मंडप और बारह भारतीय राज्यों के मंडप शामिल हैं। इसमें एक स्टार्टअप पवेलियन और एक कार्यबल विकास क्षेत्र भी शामिल है। 

गृह मंत्री का कर्नाटक और महाराष्ट्र दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हुबली में केएलई के नए मेडिकल कॉलेज भवन और 1,200 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में कर्नाटक के कई वरिष्ठ नेताओं और जन प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है। कर्नाटक के बाद गृह मंत्री दो दिन के महाराष्ट्र दौरे पर भी जाएंगे। गृह मंत्री शनिवार शाम को कोल्हापुर पहुंचेंगे। रविवार सुबह यहां वे 600 करोड़ रुपये की बहु-राज्यीय सहकारी परियोजना की आधारशिला रखेंगे। 

राहुल गांधी का इंदौर दौरा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज इंदौर दौरे पर हैं। यहां वे 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। युवाओं और छात्रों के साथ संवाद का ये कार्यक्रम इससे पहले पुणे, प्रयागराज, कोटा, देहरादून जैसे शहरों में हो चुका है। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक, युवाओं के अधिकार और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।   

यूपी में नौकरी देने के अभियान का आगाज
उत्तर प्रदेश में आज से नौकरी देने का अभियान शुरू होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में नियुक्ति पत्र देकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे। राज्य सरकार ने अगले छह महीने में एक लाख नौकरियां देने का वादा किया। इसी के तहत ये नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। 
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ का नोएडा दौरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नोएडा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में शुरू हो रहे दो दिवसीय ‘प्रेरणा विमर्श-2026’ कार्यक्रम में युवाओं से रूबरू होंगे। ‘युवा स्वाभिमान’ की थीम पर होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेन-जी के मुद्दों पर मंथन होना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें