फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 म्यांमारी पुलिसकर्मी भारतीय सीमा में घुसे, एक फरवरी से अब तक 54 लोगों की हुई हत्या 

Fri, 05 Mar 2021 05:31 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • खुफिया एजेंसियों को आशंका, और भी लोग कर सकते हैं भारतीय सीमा में प्रवेश।
  • सैन्य सरकार का आदेश नहीं मानना चाहते इसलिए भाग कर आए हैं: स्टीफेन लालरिनावमा, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
भारत-म्यांमार का झंडा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यांमार में जारी हिंसा के बीच तकरीबन 19 पुलिसकर्मी सीमा पार कर भारत में प्रवेश कर गए हैं। उन्होंने भारत से शरण देने की मांग की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार ये लोग पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम के चंपाई और सरछिप जिले से भारतीय सीमा में घुसे हैं।

विज्ञापन


मामले की गंभीरता के मद्देनजर नामों का खुलासा नहीं किया गया है। खुफिया जानकारी का हवाला देते हुए संबंधित अधिकारी ने बताया कि ये सभी निचले स्तर के पुलिसकर्मी हैं। अभी कई और पुलिसकर्मियों के आने की आशंका है।

उल्लेखनीय है कि म्यांमार में जुंटा सरकार केखिलाफ बगावत में पुलिसकर्मी भी भारी संख्या में शामिल हो गए हैं और वे नेता आंग सान सू की की रिहाई पर अड़े हैं। सरछिप के पुलिस अधीक्षक स्टीफेन लालरिनावमा ने बताया कि वे सैन्य सरकार के आदेश का पालन नहीं करना चाहते इसलिए वे वहां से भाग कर आए हैं और यहां शरण चाहते हैं। गौरतलब है कि भारत म्यांमार से 1,643 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है। वहीं म्यामार में एक फरवरी से अब तक कुल 54 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें