फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 19,441 नए मामले, 124 और मरीजों की मौत

Sun, 09 May 2021 11:53 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, कोलकाता
विज्ञापन
corona virus - फोटो : PTI
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में रविवार को कोविड-19 के 19,441 नए मामले आए जो एक दिन में सर्वाधिक है। इसके साथ ही राज्य में अबतक संक्रमित हुए कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 9,93,159 हो गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस अवधि में 124 संक्रमितों की मौत होने से राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 12,327 हो गई है।

विभाग ने बताया कि सबसे अधिक 34 लोगों की मौत उत्तर 24 परगना जिले में हुई जबकि कोलकाता में 28 लोगों की जान गई।

बुलेटिन के मुताबिक उत्तर 24 परगना में 3997 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि कोलकाता महानगर में 3,966 नए मामले आए।

विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल में इस समय 1,26,027 उपचाराधीन मरीज हैं। वहीं 8,54,805 मरीज अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

बुलेटिन के मुताबिक अब तक राज्य में 1,09,68,741 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 63,095 नमूनों की जांच शनिवार को की गई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें