फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के 180 दिन: जावड़ेकर ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Sat, 30 Nov 2019 06:44 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : ani
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अनुच्छेद 370 हटाने के बाद कश्मीर में आतंकवाद पर प्रभावी नियंत्रण, अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को शांतिपूर्वक स्वीकार किए जाने को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले छह महीने की बड़ी उपलब्धि बताया। जावड़ेकर ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा, मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के छह महीने पूरे हो गए। इन छह महीनों में देश के विकास और सुरक्षा को लेकर कई अहम फैसले किए गए। सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में ‘देशहित पहले’ की नीति पर आगे बढ़ रही है और देश तरक्की के रास्ते पर तेजी से चल रहा है। 
विज्ञापन


सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा, छह महीने के दौरान जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाकर शांति का मार्ग प्रशस्त किया। पिछले चार महीने में कश्मीर में आतंकवाद बेहद कम है। पहले आतंकवाद हावी होता था। यह बड़ा बदलाव इस दौरान आया है और वहां जनजीवन सामान्य है। अब जम्मू-कश्मीर में भी विकास के नए रास्ते खुले हैं। मंत्री ने कहा कि पिछले छह महीने में संसद के दोनों सत्रों में पहली बार सबसे अधिक काम हुआ। सरकार ने तीन तलाक बिल पास कराकर मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाया। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सभी समुदायों ने स्वीकार किया। बीते छह महीने में राफेल लड़ाकू विमान लाकर और रक्षा उपकरणों की खरीद का फैसला कर सरकार ने देश की सुरक्षा मजबूत करने का प्रयास किया है। 

सरकार ने अर्थव्यवस्था की गति बरकरार रखी 

जावड़ेकर ने कहा कि वैश्विक आर्थिक मंदी का भारत पर मामूली असर पड़ा, लेकिन सरकार ने इससे उबरने को प्रयास तेज किए हैं। सरकार ने आर्थिक मोर्चे पर बैंकों के विलय, उद्योगों के लिए कर्ज माफी योजना और सार्वजनिक क्षेत्रों में विनिवेश जैसे बड़े फैसले लेकर भारतीय अर्थव्यवस्था की गति बरकरार रखी। आज भारत न्यूनतम कॉरपोरेट टैक्स दर वाले देश के तौर पर उभरा है, जिससे वैश्विक निवेशकों में नई उम्मीद जगी है। 
विज्ञापन


दुनिया में भारत की छवि हुई मजबूत 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने अपनी विदेशी यात्राओं के दौरान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बात को प्रमुखता से रखा, जिससे दुनियाभर में देश की छवि मजबूत हुई है। जिस तरह पिछले कार्यकाल में स्वच्छ भारत अभियान के जरिये देशवासियों की आदतों में बदलाव की कोशिश की गई, उसी तरह दूसरे कार्यकाल में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान को तेज किया गया। देश तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, इसका अहसास देशवासियों को है और आने वाले दिनों में भी सरकार संवेदनशीलता से देश हित में आवश्यक निर्णय लेती रहेगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें