पुलिस ने कुल 18 बांग्लादेशी घुसपैठियों को सिपाहीजला जिले के नाजुरुपुरा गांव से गिरफ्तार किया है। एक सूचना पर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सोनमुरा उप-विभाग में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास क्षेत्र पर छापा मार रविवार शाम पड़ोसी देश से 18 घुसपैठियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान घुसपैठियों ने स्वीकार किया है कि वह बांग्लादेश के नाथौर जिले से संबंध रखते हैं और नौकरी की तलाश में चेन्नई जा रहे थे। उन्होंने कहा कि विदेशियों ने शुरू में दावा किया था कि वह सब भारतीय हैं और उनके पास नकली आधार कार्ड भी है।