ओडिशा में पिछले तीन साल में सर्पदंश से 1716 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान राज्य में विभिन्न आपदाओं से मरने वालों की कुल संख्या 4689 है। ओडिशा के विशेष राहत उपायुक्त पीआर मल्होत्रा ने बताया कि सर्पदंश से मौत को राज्य की विशेष आपदा घोषित कर दिया गया है। लिहाजा, पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये मुआवजे का प्रावधान किया गया है।
सभी जिलों में हुई हैं सर्पदंश से मौतें
विशेष राहत आयुक्त बीपी सेठी ने बताया कि सांप के काटने से मरने वालों में ज्यादातर किसान, गरीब और ग्रामीण महिलाएं हैं। राज्य के सभी 30 जिलों के 282 ब्लॉक में इस तरह से मौत के मामले सामने आए हैं। सेठी के मुताबिक तीन साल में मारे गए लोगों में 97 फीसदी मामले ग्रामीण इलाकों के हैं।