फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: प्रधानमंत्री मोदी के पांच देशों के दौरे का तीसरा दिन, आईपीएल प्लेऑफ के लिए अहम दिन

Sun, 17 May 2026 07:06 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

नमस्कार! आज है रविवार, 17 मई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 17 मई 2026 को जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच देशों के विदेश दौरे का आज तीसरा दिन हैं। वहीं, आईपीएल में दो मुकाबले खेले जाएंगे। इन मुकाबलों के नतीजे आईपीएल प्लेऑफ की तस्वीर को काफी हद तक साफ कर सकते हैं।

विज्ञापन

पीएम मोदी का नीदरलैंड दौरा
शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से पांच देशों के दौरे हैं। रविवार पीएम नीदरलैंड का दौरे पर रहेंगे। वह वहां किंग विलेम-अलेक्जेंडर, क्वीन मैक्सिमा और प्रधानमंत्री रॉब जेटन से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच रक्षा, सुरक्षा, नवाचार, ग्रीन हाइड्रोजन, सेमीकंडक्टर और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा होगी। वर्ष 2024-25 में भारत-नीदरलैंड व्यापार 27.8 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच चुका है। नीदरलैंड के बाद प्रधानमंत्री मोदी 17 और 18 मई को स्वीडन दौरे पर रहेंगे। यहां पीएम मोदी  प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों देश ग्रीन ट्रांजिशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उभरती तकनीक, स्टार्टअप, रक्षा, अंतरिक्ष और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर देंगे। इस दौरान दोनों नेता यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री को भी संबोधित करेंगे। 

गृह मंत्री अमित शाह का गुजरात दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान वह रविवार को वह नए मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। चिलोड़ा के निकट दशेला गांव के पास बने इस नए प्लांट का उद्घाटन करने के बाद वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। गृह मंत्री पूरे मिल्क प्लांट का निरीक्षण भी करेंगे।

सहायक अध्यापक का परीक्षा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला शाखा) मुख्य परीक्षा-2025 के तहत अंग्रेजी विषय की परीक्षा रविवार को होगी। यह परीक्षा प्रयागराज में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।

जेटेट भाषा विवाद गठित कमेटी की पहली बैठक 
झारखंड में JTET भाषा विवाद पर गठित कमेटी की पहली बैठक रविवार को आयोजित होगी। झारखंड में भाषा विवाद पर सभी दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी है। इसी बीच झारखंड राज्य के वित्त मंत्री ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर पार्टी का आधिकारिक स्टैंड भी मांगा है, जिससे राजनीतिक हलचल और बढ़ गई है। जेटेट में जिलावार जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा का निर्धारण किया गया है। अभ्यर्थी जिलावर निर्धारित भाषाओं में किसी एक भाषा का चयन कर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। वहीं, जिलावर भाषा में भोजपुरी, मगही और अंगिका को शामिल करने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन

आईपीएल में दो मुकाबले
आईपीएल में रविवार को दो मुकाबले हैं। पहला मैच दोपहर 3: 30 बजे से पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच है। वहीं, दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इन दो मुकाबलों के साथ ही प्लेऑफ की तस्वीर भी काफी साफ हो जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें