फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने किया था 100% विद्युतीकरण का दावा, मगर 17 फीसदी घर अभी भी अंधेरे में क्यों ?

Mon, 07 May 2018 07:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के सभी गांवों तक बिजली पहुंचाना देश के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धी है। बेशक पीएम मोदी के इस दावे को विपक्ष ने आड़े हाथों लिया हो लेकिन वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट ने सरकार को सहारा दिया। इसमें कहा गया कि विश्व के अन्य देशों के मुकाबले भारत में विद्युतीकरण का काम 2010-2016 के बीच अत्यंत तेजी से हुआ है। यानि आंकड़ों की मानें तो देश के 83 फीसदी हिस्से तक बिजली की पहुंच है। वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक देश का 17 फीसदी हिस्सा अभी भी अंधेरे में ही है। 

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने 100 फीसदी घरों तक 31 मार्च, 2019 तक बिजली पहुंचाने की बात कही थी, जिसे बाद में 31 दिसंबर 2018 कर दिया गया। लेकिन अगर जनवरी-अप्रैल 2018 तक की औसत विद्युतीकरण दर पर गौर करें तो यह मुश्किल लगता है कि सरकार समान गति से हर जगह बिजली पहुंचा पाएगी। गैर विद्युतीकृत राज्यों की लिस्ट में केवल मध्यप्रदेश ही ऐसा राज्य है जो इस समय अवधि तक पूर्ण विद्युतीकरण का उद्देश्य प्राप्त कर लेगा।

इन राज्यों में लगेगा वक्त

- उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में कुल इस समय अवधि के दौरान औसत विद्युतीकृत दर 3,39,864 रही, जिसमें से 1,32,23,466 घरों में अभी भी बिजली नहीं है। सरकार के लक्ष्य को पूरा करने में कुल 39 महीने का समय लगेगा।
विज्ञापन


- बिहार

बिहार में इस समय अवधि के दौरान औसत विद्युतीकृत दर 1,35,230 रही, जिसमें से 31,94,394 घरों में अभी भी बिजली नहीं है। सरकार के लक्ष्य को पूरा करने में कुल 24 महीने का समय लगेगा।

मध्यप्रदेश में लगेगा सबसे कम वक्त

- ओडिशा

ओडिशा में इस समय अवधि के दौरान औसत विद्युतीकृत दर 32,466 रही, जिसमें से 30,80,178 घरों में अभी भी बिजली नहीं है। सरकार के लक्ष्य को पूरा करने में कुल 95 महीने का समय लगेगा।

- झारखंड

झारखंड में इस समय अवधि के दौरान औसत विद्युतीकृत दर 37,937 रही, जिसमें से 28,66,714 घरों में अभी भी बिजली नहीं है। सरकार के लक्ष्य को पूरा करने में कुल 76 महीने का समय लगेगा।

- असम

असम में इस समय अवधि के दौरान औसत विद्युतीकृत दर 45,879 रही, जिसमें से 22,54,200 घरों में अभी भी बिजली नहीं है। सरकार के लक्ष्य को पूरा करने में कुल 49 महीने का समय लगेगा।

- राजस्थान

राजस्थान में कुल इस समय अवधि के दौरान औसत विद्युतीकृत दर 25,286 रही, जिसमें से 19,57,570 घरों में अभी भी बिजली नहीं है। सरकार के लक्ष्य को पूरा करने में कुल 77 महीने का समय लगेगा।

- मध्यप्रदेश
     
मध्यप्रदेश में इस समय अवधि के दौरान औसत विद्युतीकृत दर 2,80,086 रही, जिसमें से 15,14,231 घरों में अभी भी बिजली नहीं है। सरकार के लक्ष्य को पूरा करने में कुल 5 महीने का समय लगेगा।
विज्ञापन

इन राज्यों के इतने फीसदी घर अभी भी नहीं हैं विद्युतीकृत

- झारखंड- 48

- उत्तर प्रदेश- 56

- असम- 57

- ओडिशा- 64

- अरुणांचल प्रदेश- 66

- मोघालय- 70

- त्रिपुरा- 72

- नागालैंड- 74
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें