फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दार्जीलिंग: भाजपा को बड़ा झटका, 17 पार्षदों ने पार्टी छोड़ी, GMM में जाएंगे और देंगे 'दीदी' का साथ

Thu, 05 Nov 2020 06:22 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
बिमल गुरुंग - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में भाजपा की राह आसान नहीं दिख रही है। भले ही गृह मंत्री अमित शाह राज्य का दौरा कर रहे हैं। परंतु भाजपा की जमीन तलाशने की कोशिश सफल होती नहीं दिख रही है। अब ऐसे में भाजपा को दार्जीलिंग में एक बड़ा झटका लगा है। क्योंकि यहां नगर निगम के 17 पार्षद बीजेपी को छोड़कर वापस गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीएमएम) में शामिल हो रहे हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि ये सभी पार्षद 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे। इस मामले में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के प्रमुख बिमल गुरुंग ने कहा है कि वह 2021 में भाजपा को छोड़कर टीएमसी का समर्थन करेंगे। गुरुंग ने कहा कि हम 17 साल तक एनडीए के साथ थे, लेकिन भाजपा ने प्रतिबद्धताएं पूरी नहीं कीं।
 


बता दें कि बिमल गुरंग 2017 में कथित तौर पर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा एक पुलिसकर्मी की हत्या के बाद लापता हो गए थे। ऐसे में बंगाल पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था। इसके अलावा उनके खिलाफ यूएपीए के तहत भी मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद अचानक से वह कोलकाता में नजर आए थे। उन्होंने कहा था कि मैं नेता हूं, अपराधी नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें