महाराष्ट्र के शिरडी स्थित साई मंदिर में श्रद्धालुओं ने पिछले 11 दिनों में 17 करोड़ से अधिक का चढ़ावा चढ़ाया है। पिछले साल इसी अवधि के दौरान 14.5 करोड़ रुपये दान में मिले थे। श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट (एसएसएसटी) ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
एसएसएसटी ने कहा कि पिछले महीने 23 दिसंबर से इस माह 2 जनवरी के बीच श्रद्धालुओं ने 17.42 करोड़ रुपये दान किए। इस दौरान 8.23 लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए। ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक मुगालिकर ने बताया कि मंदिर को 1213.680 ग्राम सोना और 17,223 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में मिले हैं।