फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: कोरोना से संक्रमित पाए गए नौसेना के 16 प्रशिक्षु नाविक

Fri, 05 Jun 2020 10:03 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, अहमदाबाद
विज्ञापन
Corona - फोटो : Twitter
विज्ञापन

गुजरात के पोरबंदर में नौसेना बेस पर पिछले चार दिनो में 16 प्रशिक्षु नाविकों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


राज्य रक्षा प्रवक्ता पुनीत चड्ढा ने बताया कि पोरबंदर में सैन्य अस्पताल नहीं होने के कारण उन सभी को जामनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, 'ये प्रशिक्षु नाविक पोरबंदर नौसेना बेस पर तैनात हैं। पहले आठ नाविकों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी और उन्हें जामनगर के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था।'

चढ्ढा ने बताया, 'उनके संपर्क में आने वाले लोगों को पता लगाते हुए अधिकारियों ने बेस के अन्य लोगों के नमूने लिए और जांच के बाद आठ अन्य नाविक संक्रमित पाए गए। सभी को इलाज के लिए जामनगर अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अनुसार, नौसेना बेस को संक्रमणमुक्त करने का काम पूरा कर लिया गया है और एहतियातन कुछ कर्मचारियों को पृथक-वास में भी भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें